देश

Weather Update: मौसम में बदलाव होने के संकेत ,देश के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Weather Update: मौसम में बदलाव होने के संकेत ,देश के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Weather Update: मौसम में बदलाव होने के संकेत ,देश के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दिया अपडेट : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, अगले दो दिनों के बीच पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, आईएमडी ने कहा कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट और कुछ स्थानों  पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: मौसम में बदलाव होने के संकेत ,देश के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

 24 घंटों में मौसम बदलने की संभावना : 

अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही फरवरी के दौरान इन क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की/मध्यम बारिश संभव है। आइए जानते हैं देश में कैसा रहेगा अगले कुछ दिन मौसम का हाल।

यह भी पढ़े :गिनी फाउल क्या है ? कम लागत बनेगी डबल आमदानी का जरिया , जाने कैसे

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश/ ओले गिरने की संभावना : 

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान यूपी के अलग-अलग स्थानों पर तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश की संभावना है।  मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले 24 घंटों के बीच लखनऊ, गाजियाबाद तथा नोएडा में आसमान साफ रहने वाला है। राजधानी लखनऊ, कानपूर, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली सहित कुछ अन्य जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कुछ अन्य जिलों में बूंदाबांदी के साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है।

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम :

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 24 और 25 फरवरी के दौरान खूंटी, सरायकेला खरसावां, गुमला सिमडेगा,  पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि बाकी अन्य जिलों में इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 और 27 फरवरी को पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी,रांची, सिमडेगा, गुमला आदि।

इन जिलों में रहेगा मौसम : 

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 31.3 न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.8 न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27. 2 न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.4 न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री,जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.0 न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.9 न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 30.0 न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ और सबसे न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस सरगुजा में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :Cg News: खड़े ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, देखें VIDEO…

Related Articles

Back to top button