Accident News:बोलेरो और बुलट के टक्कर मे मां-बेटे समेत 5 लोगों की गई जान – RGH NEWS
देश

Accident News:बोलेरो और बुलट के टक्कर मे मां-बेटे समेत 5 लोगों की गई जान

Accident News अमेठी : उत्तर प्रदेश (uttarpradesh)के अमेठी भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस हादसे में एक बच्चे संहित पांच लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घयलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (postmortem )के लिए भेज दिया है।

पांच की मौत, 6 लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना अमेठी जिले के मुंशी गंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर रायबरेली मार्ग पर जामो भादर चौराहे पर हुई। हादसे में बोलेरो और बुलेट के बीच में ट्रैक्टर आ गई। इससे दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए। हादसे में बुलेट सवार भाई बहन और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बोलेरो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। बोलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया है.घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read more : Modi Cabinet Ministers 2024: मोदी कैबिनेट के सभावित मंत्रियों की पूरी सूची आई सामने! देखिए लिस्ट में किनका नाम हे शामिल

मां-बेटे और भाई की मौत

बताया जा रहा है कि, जिले के भावा पुर निवासी दुर्गेश उपाध्याय रविवार को सुबह अपनी बहन के घर उसे लाने गया था। बुलेट से वह बहन वंदना और उसके 7 वर्षीय बेटे देवांश को लेकर घर आ आ रहा था। रास्ते में सड़क हादसा हो गया। तीनों की हादसे में मौत हो गई। दुर्गेश रामगंज बाजार में मेडिकल स्टोर चलाता था।

बोलेरो सवार दो लोगों की मौत
Accident News : वहीं बोलोरो में सभी लोग सुल्तानपुर जिले के इस्लाम गंज से धरई माफी जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बोलेरो पेड़ से टकरा गई जिसमे शाहनूर और शबनम की मृत्यु हो गई। वहीं बोलेरो सवार अन्य छह लोगों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के जामों भादर चौराहे के पास एक सड़क हादसा हो गया है। इसमें एक बच्चे सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। इस मामले में राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button