Modi Cabinet Ministers 2024: मोदी कैबिनेट के सभावित मंत्रियों की पूरी सूची आई सामने! देखिए लिस्ट में किनका नाम हे शामिल

Modi Cabinet Ministers 2024 नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया है, जिसके कई देश के खास मेहमान भी शामिल होंगे। लेकिन शपथ ग्रहण से पहले अब मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों को फोन आना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और ललन सिंह सहित करीब 40 सांसदों को फोन किया गया है।
दूसरी ओर सूत्रों के हवाले खबर ये भी आ रही है कि एनडीए के सहयोगी दलों के बीच मंत्रिमंडल के बड़े विभागों को लेकर अभी भी मंथन लगातार जारी है। भाजपा सहयोगी दलों को बड़े और छोटे विभाग देकर मैनेज करने की कवायद में लगी हुई है। कहीं 4 सांसद पर एक मंत्री पद की डिमांड हो रही है तो कहीं 5 सांसद पर एक मंत्री बनाए जाने की मांग की चर्चा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से पार्टियों के पसंद के विभागों के बंटवारे की चर्चा भी तेज है। हालांकि, अभी तक किसी भी सहयोगी दलों की तरफ से औपचारिक रूप से किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है।
Read more : IND vs PAK T20 World Cup : भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जाने दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी
बात करें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तो यहां की 40 सीटों में से बीजेपी ने मोदी को 39 सांसद दिए हैं। ऐसे में दोनों राज्य इस बार मोदी से रिटर्न गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया का केंद्रीय मंत्री बनना तय है। खजुराहो सांसद वीडी शर्मा का भी दावा मजबूत बताया जा रहा है। जातीय समीकरण की मानें तो OBC कोटे में शिवराज सिंह चौहान, SC कोटे से वीरेंद्र खटीक और महेंद्र सिंह सोलंकी, ST वर्ग से फग्गन सिंह कुलस्ते, सावित्री ठाकुर लाइन में हैं। इसके अलावा गजेंद्र पटेल या हिमाद्रि सिंह को भी मौका मिल सकता है। इसी तरह छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, दुर्ग से सांसद विजय बघेल प्रमुख दावेदार हैं, तो कमलेश जांगड़े का नाम भी संभावित चेहरों में शामिल है।
Modi Cabinet Ministers 2024 मंत्री पद की शपथ लेने के लिए इनके पास आया कॉल
1 राजनाथ सिंह बीजेपी
2 नितिन गडकरी बीजेपी
3 पीयूष गोयल बीजेपी
4 ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी
5 रक्षा खडसे बीजेपी
6 जितेंद्र सिंह बीजेपी
7 सर्बानंद सोनोवाल बीजेपी
8 धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी
9 शिवराज सिंह चौहान बीजेपी
10 एस जयशंकर बीजेपी
11 जी किशन रेड्डी बीजेपी
12 किरण रिजिजू बीजेपी
13 बंडी संजय कुमार बीजेपी
14 गिरिराज सिंह बीजेपी
15 हरदीप सिंह पुरी बीजेपी
16 अर्जुनराम मेघवाल बीजेपी
17 हर्ष मल्होत्रा बीजेपी
18 जितिन प्रसाद बीजेपी
19 नित्यानंद राय बीजेपी
20 शोभा करंदलाजे बीजेपी
21 अजय टम्टा बीजेपी
22 ललन सिंह जेडीयू
23 जीतनराम मांझी HAM
24 कुमारस्वामी जेडीएस
25 रामनाथ ठाकुर जेडीयू
26 चिराग पासवान LJP (R)
27 अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस)
28 जयंत चौधरी आरएलडी
29 प्रताप राव जाधव शिवसेना (शिंदे)
30 मोहन नायडू टीडीपी
31 पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी टीडीपी
32 राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी
33 मनोहर लाल खट्टर बीजेपी
34 शांतुनु ठाकुर बीजेपी
35 अश्विनी वैष्णव बीजेपी
36 मनसुख मांडविया बीजेपी
37 कृष्णपाल गुर्जर बीजेपी
38 अन्नपूर्णा देवी बीजेपी
39 रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी
40 भागीरथ चौधरी बीजेपी



