देश

आज संसद में पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू व कैबिनेट ने भी दी मंजूरी

आज संसद में पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू व कैबिनेट ने भी दी मंजूरी

आज संसद में पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू व कैबिनेट ने भी दी मंजूरी :वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश करने वाली है। इस बजट को सर्वप्रथम राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू ने मंजूरी दी। इसके बाद कैबिनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी।

आज संसद में पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू व कैबिनेट ने भी दी मंजूरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण :

आज देश का यूनियन बजट (Union Budget) पेश होगा. ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकार का छठा बजट होगा और साथ ही अंतरिम बजट भी होगा. बता दें कि इस साल क्योंकि आम चुनाव भी होने हैं तो ऐसे में सरकार इस बार अंतरिम बजट पेश करने वाली है. हालांकि नए वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में जो भी नई सरकार बनेगी वो अपना पूर्ण बजट पेश करेगी। आज 1 फरवरी 2024 को जो अंतरिम बजट पेश होना है, उसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई ऐलान कर सकती हैं।

यह भी पढ़े :PM Kisan: Budget 2024 में पीएम किसानों की बढ़ सकती है किस्त? किसानों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

अंतरिम बजट स्पीच :

हमेशा की तरह इस बार भी सुबह 11 बजे अंतरिम बजट की स्पीच शुरू की जाएगी। इस बार का बजट अंतरिम और वोट ऑन अकाउंट है। इसके बाद नई सरकार बनने के बाद पूर्ण बजट को पेश किया जाएगा, जो लोकसभा चुनाव के बाद होगा। बजट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी 2-2.30 बजे के आसपास संबोधन कर सकते हैं। इसके बाद शाम 4 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।

यह भी पढ़े :Aaj Ka Rashifal: माह के पहले दिन इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

 निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड होंगे। वह लगातार पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम दर्ज रिकॉर्ड की बराबरी करेंगी। सीतारमण एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने के साथ, मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा जैसे पूर्व वित्त मंत्रियों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगी। इन नेताओं लगातार पांच बजट पेश किए थे। वित्त मंत्री के रूप में मोरारजी देसाई ने 1959-1964 के बीच पांच सालाना बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था। एक फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 का पेश होने वाला अंतरिम बजट लेखानुदान होगा। यह सरकार को अप्रैल-मई के आम चुनावों के बाद नई सरकार आने तक कुछ निश्चित मदों में खर्च करने का अधिकार देगा।

यह भी पढ़े :आधार कार्ड से घर बैठे ले 10 लाख रूपए का लोन, यहाँ जाने पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

Related Articles

Back to top button