बिजनेस

सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के पार, इन शेयरों में मिलेंगे कमाई के मौके…

Sensex Opening Bell भारतीय स्टॉक मार्केट हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही बढ़त के रुख के साथ खुले. सेंसेक्स ने जहां 65,000 अंक के आंकड़े को पार कर लिया, वहीं निफ्टी नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया

सेंसेक्स 117 अंक की बढ़त के साथ 64,836.16 अंक पर खुला. हालांकि बाजार में तेजी का रुख बरकरार रहा और जल्द ही सेंसेक्स ने 65,232.64 अंक की नई ऊंचाई को छू लिया. इसी तरह निफ्टी ने भी नए ऑल-टाइम हाई को टच किया. ये लगभग 57 अंक की तेजी के साथ 19,246.50 पॉइंट पर खुला और जल्द ही 19,331.15 अंक नए लाइफ-टाइम हाई लेवल को छू लिया.

HDFC के मर्जर का फायदा

शेयर बाजार में बढ़त के रुख को लीड किया बैंकिंग एंड फाइनेंस स्टॉक ने. इस सेक्टर में तेजी की प्रमुख वजह एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के मर्जर के बाद पहली बार बाजार का खुलना रही. सेंसेक्स में एचडीएफसी टॉप गेनर और एचडीएफसी बैंक सेकेंड पोजिशन पर बना हुआ है. वहीं बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फिनजर्व और कोटक बैंक जैसे बैंकिंग शेयर्स भी ग्रीन जोन में बने हुए हैं.

जबकि निफ्टी में भी एचडीएफसी लिमिटेड टॉप-गेनर बना हुआ है और सेकेंड पोजिशन पर एचडीएफसी बैंक है. एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर के बाद एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर्स को मिड-जुलाई तक डी-रजिस्टर होना है और निवेशकों को बदले में एक निश्चित अनुपात में एचडीएफसी बैंक के शेयर्स अलॉट होने हैं.

आज इन शेयरों में दिखेगी हलचल

  1. – एचडीएफसी लिमिटेड का अपनी सहायक कंपनी एचडीएफसी बैंक के साथ विलय हुआ है, एचडीएफसी लिमिटेड के लिए ट्रेडिंग विंडो 13 जुलाई, 2023 को विलय की तिथि तक बंद है।
  2. – रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएलसी ने एमजे क्षेत्र से उत्पादन शुरू कर दिया है, ब्लॉक केजी डी6 में अंतिम गहरे पानी का विकास है।
  3. – हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले साल के इसी महीने की तुलना में जून 2023 में बिक्री में गिरावट दर्ज की।
  4. – भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है, और बैंक के केंद्रीय बोर्ड में चार निदेशक नियुक्त किए गए हैं।
  5. – तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने नकद जमा और क्रेडिट कार्ड भुगतान से जुड़े वित्तीय लेनदेन का विवरण दर्ज नहीं किया है।
  6. – पिछले वर्ष की तुलना में जून 2023 में मारुति सुजुकी की कुल थोक बिक्री में 2ः की वृद्धि हुई।
  7. – बैंक ऑफ बड़ौदा ने ठव्ठ फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड में अपना 49ः स्वामित्व बेचने की योजना बनाई है।
  8. – टाटा मोटर्स ने जून 2023 में घरेलू बिक्री में 1ः की वृद्धि दर्ज की, यात्री वाहन की बिक्री में 5ः की वृद्धि हुई।
  9. – ज़ोमैटो ने रेस्तरां भागीदारों के लिए डेटा-संचालित निर्णय लेने के लिए एक डेटा प्लेटफ़ॉर्म श्ज़ोमैटो फ़ूड ट्रेंड्सश् लॉन्च किया है।

 

Read more PM Modi के आवास के ऊपर उड़ता नजर आया Drone, जांच में जुटी पुलिस…

 

 

Sensex Opening Bell– सीमेंस लिमिटेड ने ₹38 करोड़ में मास-टेक कंट्रोल्स के इलेक्ट्रिक वाहन डिवीजन का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button