कोरबा
कोरोना पॉजेटिव मरीज ने अस्पताल से भाग ट्रेन से कटकर दी जान…. दो दिन पहले लाया गया था कोविड अस्पताल

जांजगीर जांजगीर से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है जब एक कोरोना पॉजेटिव मरीज ने अस्पताल से भागकर आत्महत्या कर ली। मरीज को जांजगीर के कोविड सेंटर में 15 सितंबर को भर्ती कराया गया था, जहां वो लगातार तनाव में था। इसी बीच आज सुबह उसकी लाश रेल पटरी पर ट्रेन से कटी हालत में मिला। मृतक कुलीपोटा गांव का रहने वाला था।
परिजनों के मुताबिक वह भर्ती होने के बाद हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायती फोन करता था। गुरुवार को आत्महत्या से पहले उसने अपनी बहन के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और अपनी जान दे दी। जांजगीर पुलिस घटना पर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Follow Us