रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: सड़क पर तलवार लहरा रहे युवक पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई, 08 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस की कार्यवाही..

Raigarh News   *रायगढ़* । कल दिनांक 27.06.2023 की रात्रि खरसिया टीआई आर्शीवाद राहटगांवकर को सूचना मिला कि ग्राम बकेली के आम रोड़ पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे तलवार लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है । सूचना की तस्दीकी एवं कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी ने थाने से सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा और आरक्षक बिसोप सिंह को मौके के लिये रवाना किया गया । खरसिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उत्पाती युवक को सुरक्षा उपाय अपनाते हुये पकड़ी जिसके हाथ से तलवार छुडाया गया । पूछताछ में युवक अपना नाम रूद्रेश्वर गोड पिता गंगाराम गोड 24 साल ग्राम बकेली का रहने वाला बताया । आरोपी रूद्रेश्वर गोड के कृत्य पर थाना खरसिया में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।

 

Read more रथयात्रा के दौरान हाई टेंशन लाइन से उतरा करंट, 6 लोगों की दर्दनाक मौत..

 

 

 

Raigarh News      वहीं फरार वारंटियों की धरपकड़ के क्रम में खरसिया पुलिस ने पिछले 08 साल से फरार मारपीट मामले के स्थायी वारंटी राम निषाद पिता पंचराम निषाद उम्र 28 साल निवासी भैनापारा थाना खरसिया को उसके गांव आने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

Related Articles

Back to top button