Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 नई मेमू ट्रेनों को मिली सौगात..

Chhattisgarh News प्रदेश में रेल सेवाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं के मद्देनजर केंद्रीय रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अपने पत्र में लिखा है कि, जनसुविधा तथा क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा समय-समय पर यात्री मांग एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं में विस्तार किया जाता रहा है। इसी क्रम में, आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि नई रेलगाड़ियों का परिचालन किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
किस रुट पर होगा संचालन?
रेलमंत्री ने बताया है कि, जिन मेमू ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है उनमें गाड़ी संख्या 68768/68769 रायपुर – गवाबाट मेमू, गाड़ी संख्या 68772/68771 रायपुर – कुरुद मेमू और गाड़ी संख्या 68774/68773 रायपुर – कुरुद मेमू शामिल है।
छत्तीसगढ़ में कितनी नई मेमू ट्रेनों को मंजूरी मिली है?
Chhattisgarh News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में तीन नई मेमू ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी गई है।