Raigarh News: एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर बिना रॉयल्टी चल रही वाहनों पर प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर की कार्यवाही

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर कल विशेष अभियान दौरान प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चेकप्वाइंट लगाकर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहनों की जांच किया जा रहा था । इस दौरान बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन कर रहे 6 ट्रेलर वाहनों को पकड़ा गया है ।
Read more: विकास कार्यों से निखरी सुकमा की तस्वीर, अब देर रात जाने में नहीं लगता लोगों को डर
Raigarh News कोतरारोड़ पुलिस ने जांच में पकड़े 06 ट्रेलर वाहन – (1) ट्रेलर क्र.CG- 13 AT-2711(2) ट्रेलर क्र.CG- 13 AT-2811(3) ट्रेलर क्र.CG-13 AT-2511 (4) ट्रेलर क्र.CG-13 AR-4411 (5) ट्रेलर क्र.CG-13 AT-3011(6) ट्रेलर क्र.CG-13 AT- 2211 पर *धारा 102 सीआरपीसी* की कार्यवाही करते हुए अग्रिम विस्तृत जांच कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द वाहनों को किया गया है । प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार,आरक्षक संजीव पटेल, सुरेंद्र भगत, मुकेश चौबे शामिल थे ।



