पूर्व भाजपा पार्षद ने साथियों सहित किया कांग्रेस प्रवेश, पढ़ें पूरी खबर

RGHNEWS प्रशांत तिवारी नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के वार्ड क्रमांक 08 के पूर्व भाजपा पार्षद सनिका मुंडा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय उमेश पटेल जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर व कांग्रेस पार्टी की रीति व नीति को अपनाते हुए नगर कांग्रेस कमेटी किरोड़ीमल नगर के मार्गदर्शन में अपने साथियों सहित नंदेली हाउस में माननीय मंत्री उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया व उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करने का वचन दिया।
कांग्रेस प्रवेश करने वालों में मुख्य रूप से सनिका मुंडा विश्राम मुंडा हनुक भेंगरा राकेश बोदरा सोमा पूर्ति सुकरू ओडिया फागुनी मुंडा एलिसबा भेंगरा कैरी बोदरा कृष्णा मुंडा सुकरू देवी मुंडा अंगी सोय मोनिका बोदरा अजय भारती श्रीराम यादव सहित सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने किया कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा नगर कांग्रेस उप अध्यक्ष मनीष शर्मा एवं मंत्री प्रतिनिधि विकास शर्मा वरिष्ठ पार्षद मोहम्मद इक़बाल डोरीलाल चौहान सालिकराम साहू राजेश यादव धनेंद्र चन्द्रा अविनाश सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।



