मनोरंजन

लव, सेक्स, साजिशः चार लोगों के कत्ल के साथ खत्म हुआ खूनी प्यार का खेल, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,

 

 

RGHNEWS प्यार, सेक्स और अवैध संबंध एक बार फिर मौत की वजह बन गए. इस बार मामला झारखंड के गुमला जिले का है. जहां चार लोगों की जान चली गई. एक शख्स को कत्ल कर दिया गया और तीन लोग भीड़ के अंधे कानून का शिकार हो गए. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस बल ने घटना स्थल पर डेरा डाल रखा है.

 

विवाहिता ने ही खुद अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों से मिलीभगत की और उन्हें अपने पति मारिनियस कुजूर की हत्या करने के लिए बुलाया था. हत्या की साजिश रचने के बाद इन लोगों ने सावधानीपूर्वक मारिनियस कुजूर की हत्या कर दी और अपने खूनी साजिश को अंजाम तक पहुंचा दिया.

लेकिन इसी बीच गांव वालों को जब इस साजिश का पता चला तो वे लोग नीलम और मारिनियस के घर के आस-पास इकट्ठा हो गए. गुस्साए ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा किया और इसी दौरान नीलम और उसके दो अन्य सहयोगियों को गांव वालों ने पकड़ लिया.
पुलिस के मुताबिक यह घटना पति के साथ विश्वासघात के कारण हुई, जिसकी हत्या कर दी गई थी. वो एक साजिश का शिकार हो गया. पुलिस ने बताया कि नीलम और मारिनियस के दो बेटे और एक छोटी बेटी है. चार लोगों के कत्ल की ये कहानी किसी फिल्म की स्टोरी से कम नहीं है.

 

पता चला है कि जब मारिनियस काम करने के लिए पुणे चला गया था. तब उसकी पत्नी उससे बात करने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान उसने गलत नंबर डायल कर दिया. जिसके बाद फोन उठाने वाले युवक से उसकी बात होने लगी. लड़के को नीलम से प्यार हो गया और उनका अफेयर शुरू हुआ जो कि 4 लोगों की हत्या के साथ खत्म हुआ.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button