अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, ये है मामला…

Actress Ameesha Patel surrendered: एक्ट्रेस ने रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया।
एक्ट्रेस ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन डीएन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया। जहां से उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत मिल गई। अप्रैल में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें समन जारी करके पेश होने के लिए कहा था लेकिन तब अभिनेत्री हाजिर नहीं हुई थीं। इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। रांची के अरगोड़ा निवासी अजय कुमार ने रांची सीजेएम कोर्ट में अमीषा के खिलाफ केस दायर किया है।
Also read अगर ये बीमारी हैं तो कभी भूलकर भी नहीं खाएं चुकंदर….
Actress Ameesha Patel surrendered: जानकारी के मुताबिक फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने अमीषा से पैसे वैपस मांगे थे। अभिनेत्री की ओर से उन्हें चेक दिया गया था, जो बाउंस हो गया था।



