लोकसभा अध्यक्ष के काफिले में घुसी अनियंत्रित बस,3 पुलिसकर्मी घायल – RGH NEWS
देश

लोकसभा अध्यक्ष के काफिले में घुसी अनियंत्रित बस,3 पुलिसकर्मी घायल

कोटा: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इन दिनों राजस्थान के कोटा के दौरे पर हैं। रविवार को खेल महोत्सव में इटावा में जाते समय उनके काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व लोक परिवहन की बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 पुलिस कर्मियों घायल हो गए। कोटा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कविन्द्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

एंबुलेंस ड्राइवर हाजी मोहम्मद के अनुसार लोक परिवहन बस इटावा की तरफ से आ रही थी। वहीं, काफिला कोटा से जा रहा था। इस कारकेड में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट की की एक बोलेरो गाड़ी थी। इस दौरान एस्कॉर्ट वाहन को मारवाड़ा चौकी के यहां बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना को लेकर यह बात सामने आ रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। आनन-फानन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के काफिले में चल रहे एंबुलेंस में शामिल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार पूरी टीम को दिया। जिसके बाद वापस काफिले को आगे के लिए रवाना कर दिया, जबकि घायल पुलिस कार्मिकों को उपचार के लिए एमबीएस भेजा गया। इसकी सूचना पर कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही बस को भी जब्त कर लिया गया है और कार्रवाई भी शुरू की गई। इस दुर्घटना में महेंद्र, नवीन और विजेंद्र घायल हुए हैं।

Read more: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के नए गाने ने मचाया धमाल…

बड़ा हादसा टल गया

इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेन्द्र सिंह ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों की चोटें आई है। उनका उपचार कराया जा रहा है। बस चालक के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी करेंगे।

Related Articles

Back to top button