भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के नए गाने ने मचाया धमाल…

मुंबई । भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना नागिन सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने को अब तक 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कर ने मिलकर गाया है। गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस श्वेता शर्मा दिखाई दे रही है। दोनों की जुगलबंदी फैंस को खूब भा रही है। श्वेता का बिंदास और बोल्ड अंदाज दर्शकों की सांसे बढ़ा रहा है। वहीं श्वेता के साथ खेसारी ताल से ताल मिलाते हुए नजर आ रहे है।
Read more: छत्तीसगढ़ को विकास के क्षेत्र में मिल रही नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री बघेल
नागिन सॉन्ग में श्वेता के साथ खेसारी की एनर्जी गाने को देखने लायक बना रही है । ‘नागिन’ गाना जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और श्वेता सिंह कलरफुल ड्रेस में हैं, दोनों ने तेज बीट्स पर डांस कर रहे हैं । खेसारी लाल यादव सपेरे की तरह बीन बजा रहे हैं। वहीं श्वेता सिंह एक नागिन की तरह बीन की धुन पर मदहोश होकर डांस कर रहीं हैं



