CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान ! नहीं लिया लिया जायेगा व्यापम की परीक्षाओं में कोई शुल्क – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान ! नहीं लिया लिया जायेगा व्यापम की परीक्षाओं में कोई शुल्क

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार व्यापम की परीक्षाओं में कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस वर्ष व्यापम द्वारा बड़ी संख्या में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यापम की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के प्रोफाइल बनाने की व्यवस्था की गई है, जिससे वे अनेक परीक्षाओं के आवेदन आसानी से भर सकेंगे। इस व्यवस्था से अभ्यर्थी को बार बार जानकारी आवेदन में नहीं भरना पड़ती है। अभी तक व्यापम की वेबसाइट पर 7,80,117 प्रोफाइल बनाई जा चुकी है और इनके माध्यम से अब तक 12,26,024 आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं।

वेबसाइट पर बनाई गई प्रोफाइल में गलतियों को ऑनलाइन सुधारने के लिए लगभग 20 दिन का अवसर दिया गया। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद प्रोफाइल को ऑनलाइन: सुधारना उचित नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से आवेदन पत्र में गलतियां रह जाने की संभावना है। इसलिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि के बाद ऑफ लाइन विधि से प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापम आना अनिवार्य किया गया है और 20 दिन के अवसर के बाद भी प्रोफाइल में ऑनलाइन सुधार नहीं करने के कारण जुर्माने के रूप में 200 रुपए लिए जा रहे है।

 

Related Articles

Back to top button