भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, इन राज्यो में बारिश होने की संभावना... – RGH NEWS
देश

भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत, इन राज्यो में बारिश होने की संभावना…

Weather Forecast : पूर्वानुमानों की मानें तो 24 मई से धूप का असर कम हो सकता है और बादलों के छाए रहने के आसार हैं। यही नहीं 26 और 27 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

 

भीषण गर्मी, लू और चिलचिलाती धूप से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। सप्ताह के अंत में बारिश की संभावना जताई गई है। दो दिनों से मौसम ने जिस तरह से करवट लिया है उससे लोगों का एसी और कूलर के सामने रहना भी मुश्किल हो गया है। छत के पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 

इस सप्ताह तापमान भी लगातार नीचे जाने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 22 मई को 45, 23 मई को 44 डिग्री और 24 मई को 41 और 25 मई को 39 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। इसी तरह 26 मई को 38 और 27 मई को अधिकतम 37 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमानों की मानें तो 24 मई से धूप का असर कम हो सकता है और बादलों के छाए रहने के आसार हैं। यही नहीं 26 और 27 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है।

 

रविवार रहा सूबे में सबसे गर्म दिन

प्रयागराज रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा। सड़काें और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रविवार की छुट्टी थी, सो दफ्तर जाने की मजबूरी नहीं थी। लोगों ने पूरा दिन घर में बिताया। सूरज डूबने के बाद भी शाम को गर्म हवाएं चलती रहीं। सप्ताह के अंत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने के आसार हैं।

 

Also read CG News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं और 3 युवक आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार…

 

 

Weather Forecastरविवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी का आलम यह रहा कि दोपहर के वक्त बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर भी ट्रैफिक बहुत कम नजर आया। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग कान और मुंह ढककर बाहर निकले, लेकिन चिलचिलाती धूप ने उन्हें बेहाल कर दिया था।

Related Articles

Back to top button