CG News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं और 3 युवक आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार…

Sex racket in Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर 6 महिलाओं और 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है सभी संदिग्ध हालत में पकड़ाए है। वहीं मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है।
Sex racket in Janjgir-Champa: पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार एक नाबालिक बालिका ने जांजगीर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिक को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर मारपीट की जा रही है। इस शिकायत पर पुलिस तत्काल एक्शन में आई।
इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर रेड कार्रवाई की। इस दौरान 6 महिलाएं और 3 पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।
Also read ‘No Entry Sequel’ में दिखेगा बिपाशा का जलवा, सलमान के साथ करेंगी रोमांस….
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
Sex racket in Janjgir-Champaसभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्र. 347/23 धारा 366ए, 370ए, 370(2), 370(3), 370(4), 373, 294, 506 भादवि के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव दूर व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।



