एसपी ने एसडीओपी व थाना प्रभारियों को टास्क फोर्स बनाकर राहत पहुंचाने के दिये निर्देश, राहत शिविरों में SDOP व थाना प्रभारियों ने किया खाद्य सामग्रियों का वितरण – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

एसपी ने एसडीओपी व थाना प्रभारियों को टास्क फोर्स बनाकर राहत पहुंचाने के दिये निर्देश, राहत शिविरों में SDOP व थाना प्रभारियों ने किया खाद्य सामग्रियों का वितरण

 

बाढ़ राहत शिविरों में पुलिस व प्रशासन पहुंचा रही राहत

 

कल पुलिस व होमगार्ड की टीमें सैलाब की जद में आने वाले गांवों से सुरक्षित लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें प्रशासन द्वारा बनाये गये राहत शिविरों में ठहराया गया है ।

RGHNEWS प्रशांत तिवारी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा कल बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं राहत शिविरों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं । पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा डीएसपी गरिमा द्विवेदी एवं एसडीओपी सारंगढ़ श्री जितेन्द्र खुंटे को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में थाना प्रभारी एवं स्टॉफ के साथ टास्क फोर्स बनाकर बाढ़ प्रभावितों को हर प्रकार की मदद पहुंचाने प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है ।

इसी क्रम में डीएसपी गरिमा द्विवेदी व एसडीओपी सारंगढ़ श्री जितेन्द्र खुंटे द्वारा सरिया-पुसौर एवं सारंगढ़-कोसीर के प्रभावित क्षेत्रों में थाना सारंगढ़, सरिया, बरमकेला, पुसौर, कोसीर प्रभारियों व चुनिंदा स्टाफ के साथ राहत टास्क फोर्स बनाकर प्रशासन के साथ राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा, मवेशियों के लिये चारा आदि की व्यवस्था देखी जा रही है । साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारी स्वयं भी राहत शिविरों में बिस्किट, नमकीन, ब्रेड, पानी पाऊच एवं मास्क का वितरण किया जा रहा है ।

आज सुबह डीएसपी गरिमा द्विवेदी के साथ टास्क फोर्स टीम द्वारा राहत शिविर पडिगांव, पंचधार, सोहेला, छुहीपाली, भटली, लुकापारा जाकर राहत शिविरों में व्यवस्था देखा गया एवं यहां रहे रहे लोगों में खाद्य सामग्री वितरण किया गया है ।

एसडीओपी सारंगढ़ श्री जितेन्द्र खुंटे के साथ टास्क फोर्स टीम द्वारा राहत शिविर छर्रा, छतौना, टिमरलगा, बड़े गन्तुलि में मास्क, बिस्कुट, मिक्चर, ब्रेड का वितरण किया गया है । जिस प्रकार प्रशासन व पुलिस बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से राहत एवं बचाव कार्य में लगी है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि यह दैवीय आपदा भी चंद दिनों की मेहमान है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button