सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज,फिर से 4 फीसदी बढ़ा DA, जारी हुआ नोटिफिकेशन – RGH NEWS
बिजनेस

सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज,फिर से 4 फीसदी बढ़ा DA, जारी हुआ नोटिफिकेशन

Sarkari Jobs Results 2023 :एसएससी, बैंक,रेलवे में इन दिनों कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जहां इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

1 जनवरी 2023 से राज्य ने कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया है. इस इजाफे के बाद में आपको 42 फीसदी की दर से डीए का फायदा मिलेगा. मंगलवार देर रात आए फैसले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे राज्य के 16.35 लाख कर्मचारियों और 11 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा.

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट
योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार में सेवारत 16.35 लाख राज्य कर्मचारियों एवं 11 लाख पेंशनरों के व्यापक हित में, प्रदेश सरकार द्वारा 01 जनवरी, 2023 से देय महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर में 4 फीसदी वृद्धि करते हुए इसे 38 फीसदी से बढ़ाकर 42 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है.

Read more: Raigarh News: नाबालिग भाई-बहन हुये लापता, रातभर गुम बालकों की खोजबिन में जुटी रही चक्रधरनगर पुलिस, दोनों बच्चे सकुशल सारंगढ़ से दस्तयाब

अब तक 38 फीसदी की दर से मिल रहा था डीए 
यूपी में अब तक राज्यकर्मियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा था. इसी के साथ डीए एरियर के भुगतान को लेकर भी स्थिति को साफ कर दिया गया है. 24 मार्च को केंद्र की मोदी सरकार ने भी महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी.

कई राज्यों में हो गया 42 फीसदी डीए 
Sarkari Jobs Results 2023: यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों में भी कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. इसके अलावा हरियाणा में भी 4 फीसदी डीए बढ़ा है, जिसके बाद वहां के कर्मचारियों को भी 42 फीसदी डीए मिल रहा है. इसके अलावा झारखंड में भी 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है.

Related Articles

Back to top button