सोने और चांदी में बड़ी गिरावट खुशी से उछल उठेंगे लोग, फायदे में रहेंगे आज खरीदने वाले

Gold Price 12th May सोने और चांदी में लगातार गिरावट आने से लोग इन धातुओं को खरीदने से पहले काफी सोच रहे हैं. यही कारण है कि शादियों के सीजन में भी आभूषणों की बिक्री जोर नहीं पकड़ पाई. लेकिन यदि आप भी सोने-चांदी की कीमत नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं तो आज का दिन आपका ही है. जी हां, सर्राफा बाजार और मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) मार्केट दोनों में ही सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोने-चांदी के रेट में पिछले काफी समय से चल रही उठा-पटक अभी भी जारी है.
रेट में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली
अब सोना और चांदी सस्ता होने से ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली है. हालांकि जानकारों का कहना है कि इस दिवाली गोल्ड का रेट बढ़कर 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच जाएगा. इसी तरह चांदी के रेट बढ़कर 80,000 रुपये प्रति किलो तक जाने की उम्मीद जताई जा रही है. शक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में गिरावट देखी गई. यही हाल मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का रहा. हालांकि ज्यादा गिरावट चांदी में देखने को मिली है.



