डरा धमका कर उसके साथ बनाया शारीरिक संबंध,फिर नहीं बनी बात तो हो गया FIR,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

डरा धमका कर उसके साथ बनाया शारीरिक संबंध,फिर नहीं बनी बात तो हो गया FIR,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ

महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। महिला शिक्षिका का आरोप हैं कि शिक्षक ने डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद भी बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक का नाम प्रणय बारीक है जो संतोषी नगर का निवासी है।

दरअसल मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पीड़िता शिक्षिका (35 वर्ष) ने पुलिस शिकायत में बताया हैं कि प्रणय बारीक़ से उसकी मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों एक ही स्कूल में पदस्थ थे। आरोपी शिक्षक उस दौरान एक दिन शिक्षिका के घर पहुंचा और उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रेप करने के बाद आरोपी किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से पीड़िता ने इस बारे में किसी से शिकायत नहीं की। आरोपी पिछले एक सालों से फिर से शिक्षिका को ब्लेकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रहा था। इस बात से आहत होकर पीड़िता ने मंदिर हसौद थाने में रविवार को इसकी शिकायत दर्ज करायी। शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक नवनीत बारीक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button