कौहाकुंडा में सामाजिक बहिष्कार की बात निकली झुठ,एक्टिव कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने संज्ञान में लेकर की मामले की जाँच

नगर निगम द्वारा कोरोनटाइन परिवार को दिया गया तात्कालिक सहायता
RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ – नगर पालिक निगम रायगढ़ के क्षेत्र कौहाकुंडा से एक परिवार को सामाजिक बहिष्कार की बात सामने आई जिसे जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार निगम के आयुक्त ने संज्ञान में लेकर तत्काल स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार एवं क्षेत्रवासियों से जानकारी लेकर त्वरित निराकरण किया ।
ज्ञात हो कि नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा से जानकारी मिली कि दीनबंधु यादव के घर वालों को मोहल्ले में पानी भरने, बातचीत करने आदि से रोककर बहिष्कार किया जा रहा है क्योंकि उनके घर के सदस्य को कोरोना पॉजिटिव आया ,है निगम के एक्टिव कमिश्नर आशुतोष पांडे को इस बात की जानकारी मिलते ही तत्काल अपनी टीम के साथ कौहाकुंडा पहुंचे और सामाजिक बहिष्कार की बातों को गंभीरता से लेकर पीड़ित परिवार वार्ड वासी मितानिन आदि लोगों से जानकारी ली तो पता चला दीनबंधु यादव गरीब परिवार हैं एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव है जिसे कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है और परिवार वाले होम कोरोनटाइन में है जिससे उन्हें खाने-पीने की समस्या आ रही थी इस पर मोहल्ले वासियों द्वारा सहयोग भी किया गया है घर में नल एवं वार्ड में टैंकर की भी सुविधा है मितानिन ने भी केवल राशन की समस्या बताया जिसे संज्ञान में लेकर तत्कालिक सहायता के लिए निगम के आयुक्त ने राशन उपलब्ध कराया और आगे भी किसी प्रकार की समस्या के लिए सहायता करने आश्वस्त किया ।
जैसा कि जिले के कलेक्टर भीम सिंह ने कोविड 19 के दिशा निर्देशो के पालन के साथ होम कोरोनटाइन में रहने वालों के लिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता हेतु अधिकारी नियुक्त कर कार्य संपादन हेतु निर्देश दिए हैं ।
इसके अंतर्गत निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने निगम के अधिकारियों को ब्यवस्था बनाये रखने के लिये सतर्क रहने निर्देश दिया।
संबंधित मामले पर कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने बताया कि कलेक्टर सर के निर्देशन में निगम की पूरी टीम दीनबंधु यादव कौहाकुंडा के घर आए जहां कोरोना पॉजिटिव मिला है और उसे हॉस्पिटल में शिफ्ट भी करा दिया गया है होम कोरोनटाइन में रहने के कारण राशन की समस्या आ रही थी, घर वालों को निगम से राशन आदि की तत्कालिक सहायता की गई और आगे भी की जाएगी, मितानिन, मोहल्ले वासी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी सहायता मिली है ऐसी कोई बात सामने नहीं आई जिससे सामाजिक बहिष्कार का पता चले उनके घर में नल का कनेक्शन भी है जो समय पर आता है साथ ही वार्ड में टैंकर की भी सुविधा उपलब्ध है ,कोशिश करेंगे उनके क्वॉरेंटाइन की बची हुई समय सीमा में किसी प्रकार की समस्या ना हो, कोविड 19 के नोडल अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिये निर्देश दिया गया है ।
वार्ड की मितानिन संगीता से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि दीनबंधु यादव के घर कोरोना पॉजिटिव आने के कारण उनके घरवाले होम कोरोनटाइन में है जिन्हें खाने पीने की समस्या हो रही थी मोहल्ले के कुछ लोगों ने खाने पीने का सामान दिया था मैं भी स्वयं लाकर चावल सब्जी दी हूं शहर से भी एक दो लोग सहायता के लिये आए थे मेरी जानकारी में उन्हें खाने-पीने की परेशानी थी और कोई बात नहीं है और घर वालों ने भी कोरोना चेकअप कराया है जिसका रिपोर्ट अभी नहीं आया है, वे हमारी निगरानी में है।



