देश

पक्षी के टकराने के बाद प्लेन के इंजन लगी आग, करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग..

America अमेरिकी एयरलाइन के एक प्लेन के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इसमें आग लगने की खबर सामने आई है. आग एक चिड़िया के टकराने से लगी है. प्लेन ने रविवार को कोलंबस एयरपोर्ट से उड़ान पर थी. हांलांकि इस दौरान एक चिड़िया प्लेन से टकरा गई जिसके बाद प्लेन के इंजन में आग लग गई. इस घटना से प्लेन में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया और फ्लाइट को वापस आना पड़ा.

 

इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है और फ्लाइट भी सुरक्षित तरीके से वापस आ गई. ये घटना अमेरिकी एयरलाइंस 737 की है. जानकारी के मुताबित फोएनिक्स जाने वाली फ्लाइट AAA1958 ने कोलम्बस से उड़ान भरी थी लेकिन फिर अचानक चड़िया के आग टकराने की वजह से प्लेन के इंजन में लगी आग के चलते प्लेन को वापस लौटना पड़ा. उड़ान के 25 मिनट बादी ही फ्लाइट वापस लौट आई.

इंजन में लगी आग

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्लेन के इंजन से आग की लपटों को बाहर आते देखा जा सकता है. इस वीडियो को फ्लाइट के अंदर से बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट ने सुबह 7.45 पर कोलंबस में ओहन ग्लेन कोलंबस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. ये फ्लाइट फोएनिक्स की ओर जा रही थी. हालांकि थोड़ी देर बाद ही पता चला कि फ्लाइट के इंजन में आग लग गई है जिसके बाद फ्लाइट को वापस आना पड़ा.

 

Also read IPL के बीच आई बुरी खबर, टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़ेंगे रोहित और विराट!

 

 

Americaहादसे के वक्त फ्लाइट में कितने लोग और क्रू मेंबर मौजूद थे, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई हैं. एयरलाइन ने कहा कि विमान को रखरखाव के लिए आउट ऑफ सर्विस कर दिया गया था और यह यात्रियों को अन्य उड़ानों पर लाने के लिए काम कर रहा था.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button