मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं

रायपुर, 13 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। बैसाखी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि सिख समुदाय नए साल और नई फसल के आने की खुशी में उत्साह और उमंग के साथ बैसाखी का त्यौहार मनाता है। मान्यता है कि बैसाखी या मेष संक्रांति के दिन हजारों साल पहले देवी गंगा धरती पर उतरी थीं, इसलिए हिंदुओं में इस दिन गंगा नदी में स्नान का भी बहुत महत्व है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि बैसाखी का त्यौहार सबके जीवन में खुशियों और उत्साह के नए रंग भर दे।

Related Articles

Back to top button