Raigarh News:-कोविड की तैयारी परखने सीएचसी लोईंग पहुंचे कलेक्टर,हर परिस्थिति से निपटने पूरी रखें तैयारी-कलेक्टर श्री सिन्हा – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:-कोविड की तैयारी परखने सीएचसी लोईंग पहुंचे कलेक्टर,हर परिस्थिति से निपटने पूरी रखें तैयारी-कलेक्टर श्री सिन्हा

Raigarh Newsरायगढ़, 12 अप्रैल 2023/ प्रदेश में बढ़ रहे कोविड मामलों को लेकर शासन द्वारा एहतियाती दिशा निर्देश जारी हुए हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हुए। इसी कड़ी में वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोईंग के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने की गई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने यहां कोविड पेशेंट और आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। यहां मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर ने बताया कि पेशेंट के लिए ऑक्सीजन बेड की सुविधा है। यहां वेंटिलेटर मशीन भी उपलब्ध है जिसकी टेस्टिंग कर ली गयी है, ये फंक्शनल हैं। ऑक्सीजन प्लांट भी सुचारू रूप से संचालित है।

Raigarh News
Raigarh News कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा अभी गंभीर किस्म के मरीज नही आ रहे हैं, लेकिन हमें हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना है। उन्होंने अस्पताल में दूसरी सुविधाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने यहां बने हमर लैब का निरीक्षण किया और यहां होने वाली जांच के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की जांच सुविधाएं यहां मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में ओपीडी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जनपद रायगढ़ श्री रूपेंद्र पटेल, डॉ.भानू पटेल, डॉ. जायसवाल, श्री नीतिराज सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button