रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:-पेड़ आने वाली पीढिय़ों के लिए असली धरोहर-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Raigarh News रायगढ़, 12 अप्रैल 2023/ पेड़ आने वाली पीढिय़ों के लिए हमारी असली धरोहर हैं। वृक्षारोपण के फायदे सिर्फ एक पीढ़ी को नहीं बल्कि आने वाले कइयों सालों तक मिलते रहते हैं। उक्त बातें कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जूर्डा ऑक्सीवन के निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों से कही। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने ऑक्सीजोन परिसर का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने रोपे गए पौधे और तैयार किए जलाशय का भी मुआयना किया। उन्होंने कहा कि यह एक उम्दा प्रोजेक्ट है। मियावाकी पद्धति से कम दूरी पर लगाए गए पौधे अब बढ़कर एक जंगल का अहसास देते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय अमला अब इस विधि से प्लांटेशन कर सकता है तो इसका फायदा लेना चाहिए। इसे जिले के दूसरे स्थानों पर भी क्रियान्वित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश उन्होंने सीईओ जनपद पंचायत रायगढ़ श्री रूपेंद्र पटेल को दिए। इसके साथ ही यहां निर्मित तालाब में इंटरलॉकिंग का काम भी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मियावाकी पद्धति से होने वाले वृक्षारोपण में पौधे आपस में काफी कम दूरी में रोपे जाते हैं। इससे कम स्थान पर बहुत से पौधे लगाकर बागान या वन तैयार किए जा सकते हैं।

Also Read Raigarh News:-रायगढ़ पुलिस के हाथ आये साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर आरोपी….क्रेडिट कार्ड बंद कराने और केवाईसी अपडेट के नाम पर कॉल कर करते थे ठगी….
डेयरी उद्यमी का बढ़ाया मनोबल, पशुपालकों के केसीसी बनाने के निर्देश
जुर्डा में ग्रामवासियों ने चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा को बताया कि यहां किसान बड़े पैमाने पर डेयरी का काम करते हैं। ऐसे ही एक किसान श्री राजीव पटेल ने बताया कि वे रोजाना करीब 700 लीटर दूध बेचते हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस पर किसान की सराहना कर न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ाया बल्कि उनका डेयरी फार्म देखने भी पहुंचे। किसान ने बताया कि उनके पास लगभग 60 गाये हैं, जो देसी नस्ल की हैं। उन्हें विभाग से लगभग 12 लाख का अनुदान मिला है। दूध बेचने के साथ ही वे दूसरे किसानों को पैरा कुट्टी भी उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने बताया कि वे आगे अपने कार्य का विस्तार करना चाहते हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उप संचालक पशुपालन को किसान से आवेदन लेकर पीएमईजीपी योजना से लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी पशुपालकों के केसीसी बनवाने के निर्देश भी दिए।
ऑयल पाम की खेती किसानों के लिए स्थायी आए का जरिया

Raigarh News

Also Read Raigarh News:-कॉम्बिंग गस्त कर एसएसपी सदानंद कुमार लिये सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, जवानों को किये मॉटिवेट, बेवजह घूमने वालों को लगाये फटकार…देखें Video
कलेक्टर श्री सिन्हा ने पुसौर क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सुकुल भठली में किसानों द्वारा किए जा रहे ऑयल पाम की खेती का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए स्थायी आय जा जरिया है। एक बार प्लांटेशन से लगभग 35 वर्षों तक इससे फल लिए जा सकते हैं। पशु भी इसे नुकसान नही पहुंचाते। क्षेत्र के किसानों से कंपनी का टाईअप है जो सीधे खेत से फसल काट कर ले जाती है। इसमें साल भर फसल ली जा सकती है। यहां किसान ने बताया कि उन्होंने लगभग पौने तीन एकड़ में ऑयल पाम लगाया है इससे उन्हें सालाना 3 लाख की आय होती है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसे किसानों के लिए काफी फायदेमंद बताया और इसकी खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
वृक्षारोपण अभियान के लिए तैयार रखे पौधे-कलेक्टर

Raigarh News कलेक्टर श्री सिन्हा ने बाघाडोला के नर्सरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां लगाए गए पौधों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि नर्सरी में आम, अमरूद सहित दूसरे फलदार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान वृहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए बड़े पैमाने में पौधों की आवश्यकता होगी। उन्होंने नर्सरी प्रभारी को अभी से पौधे तैयार करने के निर्देश दिए। जिसका उपयोग वृक्षारोपण में किया जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button