पीएम मोदी ने दिखाई 14वीं वंदे भारत को हरी झंडी…

Vande Bharat Express Train India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज राजस्थान से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train Rajasthan) की सौगात देंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री (PM Modi to Inaugrate Rajasthan Vande Bharat) अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। राजस्थान को पहली और देश को 14वीं वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। वंदे भारत दिल्ली से जयपुर के बीच चलेगी, जिसका आज 11 बजे चलेगी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी उद्घाटन करने जा रहे हैं।
13 अप्रैल से राजस्थान के जयपुर, अलवर और गुड़गांव होते हुए 5 घंटे 15 मिनट में अजमेर से दिल्ली कैंट तक की दूरी तय करेगी। पहले दिल्ली कैंट से अजमेर तक जाने में शताब्दी एक्सप्रेस को 6 घंटे 15 मिनट का समय लगता था। लेकिन अब वंदे भारत एस दूरी को 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। वहीं दिल्ली से जयपुर का सफर भी अब आसान होता नजर आ रहा है। वंदे भारत केवल 4 घंटे में ही दिल्ली से जयपुर की दूरी तय करेगा।
इससे पहले 3 मार्च को अजमेर से दिल्ली के बीच इस ट्रेन को करीब 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर ट्रायल लिया गया था। हर रूट के लिए ट्रेन का किराया भी अलग-अलग है।
राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन का किस रूट में कितना किराया है’
अजमेर से जयपुर: चेयरकार की 505 रुपए, एग्जीक्यूटिव की 970 रुपए
जयपुर से अलवर: चेयरकार की 645 रुपए, एग्जीक्यूटिव की 1175 रुपए
जयपुर से गुरुग्राम: चेयरकार की 860 रुपए, एग्जीक्यूटिव की 1600 रुपए
जयपुर से दिल्ली: चेयरकार की 880 रुपए, एग्जीक्यूटिव की 1650 रुपए
अजमेर से दिल्ली: चेयरकार की 1085 रुपए, एग्जीक्यूटिव की 2075 रुपए
देश को अबतक 13 वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली
Vande Bharat Express Train Indiaपीएम मोदी ने अबतक 13 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। आज राजस्थान में इसकी शुरुआत के साथ ये आंकड़ा बढ़कर 14 होने जा रहा है। यहां देखें लिस्ट



