Raigarh News: लव मैरिज के बाद बेटी-बीवी को छोड़कर पति हुआ युवती के साथ फरार…

Raigarh News रायगढ़, 8 अप्रैल। लव मैरिज के बाद मासूम बेटी और बीवी को छोड़कर पति एक युवती के साथ रफू चक्कर हो गया। ऐसे में अंतरजातीय विवाह के बाद मायके और ससुराल से बेसहारा हुई दुखियारी ने पुलिस से मदद की फरियाद की है।
जूटमिल थाना प्रभारी रामकिंकर यादव को सौंपे शिकायत पत्र में श्रीमती सरला देहरी ने कहा कि 6 साल पहले उसने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर ईनामुल हसन के साथ प्रेम विवाह किया है। 4 बरस की एक बेटी उनके प्यार की निशानी है। लव मैरिज के बाद वह जूटमिल थाने के पीछे किराए के मकान में रहती है। विगत 20 मार्च को ईनामुल अपनी बीवी-बच्ची को छोड़कर एक युवती के साथ भाग निकला है। सरला का आरोप है कि घर छोड़ने से पहले ईनामुल ने सरला के साथ मारपीट कर उसे गैर मजहब का ताना देते हुए धमकाया कि वह अपने कौम की युवती को घर में रखेगा।
Also read Raigarh News: 26 अप्रैल को थी शादी, दूल्हा बनने से पहले युवक ने लगाई फांसी…
Raigarh News अपने मियां की बेवफाई से परेशान महिला का कहना है कि 4 साल की मासूम बेटी और ईनामुल के अलावे उसका कोई नहीं है, इसलिए जब उसे पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और वह ससुराल गई तो सास-ससुर ने भी उसकी नहीं सुनी। यही वजह है कि पति के धोखेबाजी की शिकार महिला को ससुराल और मायके से कोई सहारा नहीं मिलने पर उसने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की फरियाद की है।