इंटर स्टेट सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा,WhatsApp और फेसबुक के फोटो से होती थी लड़कियां सेलेक्ट

बिलासपुर जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस ने छापा मार बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड किया है। पुलिस ने 5 कॉलगर्ल सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बिलासपुर सिविल लाइन इलाके के उसलापुर का है। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर सभी को जेल भेज दिया है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान शहर में सेक्स रैकेट के संचालन की जानकारी मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और रैकेट का खुलासा किया।
रविवार को बिलासपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उसलापुर क्षेत्र के हीरालाल विहार के एक किराए के मकान में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है।जिस पर टीम बनाकर पुलिस ने दबिश दी और पांच युवतियों सहित दो युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए गिरोह का सरगना पवन पंजवानी ग्वालियर का रहने वाला है जो अपने औरंगाबाद बिहार के रहने वाले साथी अमित चंद्रा के साथ सेक्स रैकेट चलता था।



