फिर बढ़ी आधार से पैन कार्ड को लिंक कराने की तारीख

pan card linking date extended नई दिल्ली। देश के नागरिकों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारिख बढ़ गई है। इससे पहले इस काम को करने के लिए 31 मार्च आखिरी तारिख निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया गया है। अब आप आराम से 30 जून तक इसे लिंक करा सकते हैं।
इनकम टैक्स विभाग की ओर से इस बारे में ट्विटकर जानकारी दी गई है। आयकर विभाग का कहना है कि आपके पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तिथि जल्द ही आ रही है! आईटी अधिनियम, 1961 के अनुसार सभी पैन धारकों के लिए, जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है, नहीं तो अनलिंक्ड पैन निष्क्रिय हो जाएगा।
Read more: प्रदेश में मौसम का बदलेगा मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले
pan card linking date extended 31 मार्च 2022 से पहले पैन को आधार से लिंक करना मुफ्त था और उसके बाद 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 के बीच यह 500 रुपये था। हालांकि अब 1000 रुपये का फाइन देकर 31 मार्च 2023 तक आधार पैन को लिंक कर सकते हैं लेकिन अब यह तारीख बढ़कर 30 जून 2023 हो चुकी है। यदि आप ऐसा करने में विफल रहते हैं तो आपका पैन निष्क्रिय हो जाएगा। आधार को पैन से लिंक करने की प्रक्रिया सीधी है और आप इसे अपने घर के आराम से ऑनलाइन कर सकते हैं।



