कोरबा

CG News: पुलिस आवासीय परिसर में एएसआई की हत्या, महकमे में मचा हड़कंप…

CG News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक थाने के अंदर ASI की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीँ आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक जिले के बांगों थाना में ASI की लाश मिली है।

थाने के अंदर बैरक में ASI नरेंद्र सिंह परिहार की लाश मिली है। इस घटना से हर कोई खौफ में है। बताया जा रहा है कि ASI के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे हत्या का शक जाहिर हो रहा है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। वही इस घटना के बाद पुलिस स्टेशन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

 

Also Read Bank Holiday: अप्रैल में बैंकों की बंपर छुट्ट‍ियां, आधे महीने बंद रहेंगे बैंक…

 

 

CG News पुलिस ने बताया कि बैरक का दरवाजा टूटा हुआ था। उनके शरीर पर आए जख्म को देखते हुए माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी है। उनके गले में चोट के निशान देखे गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी।फिलहाल इस पूरे मामले की जांच के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर ये हत्या किसने की या ASI की मौत कैसे हुई। लेकिन थाने के भीतर इस तरह ASI की लाश मिलना और थाने के अंदर हत्या होना सुरक्षा के मामले में अपने आप में सवाल पैदा कर रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button