शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भागा, निवेशकों की 5.5 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 6 मार्च को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 415 अंक की उछाल देखी गई। वहीं निफ्टी 17,700 के पार जाकर बंद हुआ।
पिछले दो दिनों में सेंसेक्स करीब 1,300 अंक 2.25% बढ़ चुका है। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति इन दो दिनों में करीब 5.7 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सिर्फ आज के कारोबार में उनकी संपत्ति में 2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है। आज के कारोबार में पावर और यूटिलिटी शेयरों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिली।
इसके अलावा बीएसई पर ऑयल एंड गैस, एनर्जी, आईटी और टेक शेयरों के इंडेक्स भी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.74% और 0.90% की बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 415.49 अंक या 0.69% बढ़कर 60,224.46 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 117.10 अंक या 0.67% ऊपर उठकर 17,711.45 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों की 5.5 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार 6 मार्च को बढ़कर 265.49 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 3 मार्च को 263.42 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.07 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। वहीं पिछले दो दिनों में BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5.5 लाख करोड़ बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 5.5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी वहीं सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
Read more:Bholaa Trailer Out: Ajay Devgn का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज….
इनमें टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 2.79% की तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), पावर ग्रिड (Power Grid), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) और इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में सबसे अधिक उछाल रही और ये करीब 1.88% से लेकर 2.49% की तेजी के साथ बंद हुए Nifty छू सकता सकता है 17800-18000 स्तर, लेकिन मार्च में नया हाई हिट करने की उम्मीद नहींसेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के वहीं सेंसेक्स के 30 में से 6 शेयर आज गिरावट गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इनमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.22% की गिरावट रही। इसके बाद लर्सन एंड टुब्रो (L&T), इंडइंड बैंक (Indusind Bank), सनफार्मा (Sun Pharma) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 0.1% से लेकर 0.5% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
Share Market Close 2,104 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,772 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला।
इसमें से 2,104 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,468 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 200 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।



