CM भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CM भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा

CM Bhupesh Baghel announced for the poor : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार गरीबों का सर्वे नहीं कराएगी तो राज्य की सरकार 1 अप्रैल से 30 जून तक सर्वे कराएगी और इसके बाद गरीबों को पक्का मकान दिलाएगी।

सीएम भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। हम भाजपा की तरह घड़ियाली आंसू नहीं बहाते। इससे पहले कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाषण से नाराज विपक्ष ने वॉकआउट किया। विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्यपाल के अधिकारों पर बात कर रहे हैं, जो संवैधानिक रूप से सही नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा नहीं कर रहा हूं।

CM Bhupesh Baghel announced for the poor : सीएम ने कहा हमने राज्य के सभी वर्गों को आरक्षण दिलाने के लिए संविधान अनुरूप विधेयक लाया। जिसे सर्वसम्मति से पास कराया गया। लेकिन अब भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। सीएम ने कहा कि संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने की बात आई तो विपक्ष के विधायक भाग गए। भाजपा के नेता राजभवन के प्रवक्ता बने हुए थे।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा 15 साल की भाजपा सरकार से हमारी सरकार का कामकाज कई गुना बेहतर है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सीएम के भेंट मुलाकात की घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही है। इस सरकार से किसान और हर वर्ग परेशान है।

Related Articles

Back to top button