मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

रायपुर, 01 मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू के कृतित्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। महिलाओं की जागरूकता की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए। श्री बघेल ने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी। उनकी रचनाएं और विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button