Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी: 31 अगस्त तक करें नामांकन, जानें पूरी डिटेल

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें प्रवेश और बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की जानकारी दी गई है। इसके तहत स्कूलों को 31 अगस्त तक प्रवेश सूची के साथ परीक्षा और नामांकन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा।

 

परीक्षा फीस 30 सितंबर तक होगी जमा

गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क 30 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करना जरूरी होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल लॉक (बंद) होने से पहले सभी प्रविष्टियों की अच्छी तरह जांच कर ली जाए। यदि पोर्टल दोबारा खोलने की आवश्यकता पड़ती है तो प्रति दिन 1000 रुपए लेट फीस देनी होगी। यह फीस स्कूल संस्था से लिया जाएगा और किसी भी स्थिति में छात्रों से इसकी वसूली नहीं की जाएगी।

 

10वीं-12वीं के विषय में संशोधन दिसंबर के बाद नहीं

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों की ऑनलाइन इंट्री करते समय विशेष सावधानी बरती जाए। यदि किसी छात्र की जानकारी गलत दर्ज होती है तो इसकी जवाबदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयों में संशोधन 31 दिसंबर 2026 के बाद मान्य नहीं किए जाएंगे।

 

31 जनवरी तक प्रैक्टिकल-प्रोजेक्ट के अंक दर्ज होंगे

गाइडलाइन के मुबातिक, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अंक प्रविष्टि या संशोधन के लिए केवल दो दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इस अवधि में भी पोर्टल खोलने पर प्रति दिन 1000 रुपए लेट फीस देना होगा। लेट फीस की गणना 31 जनवरी के बाद से की जाएगी।

 

अकादमिक स्टाफ की देनी होगी जानकारी

बोर्ड ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि प्राचार्य सहित पूरे अकादमिक स्टाफ की जानकारी भी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। यह जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित स्कूल की प्रवेश सूची और विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन कैंसिल किए जा सकते हैं।

 

दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद भी मिलेगा प्रवेश

बोर्ड के अनुसार 10वीं और 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद 10 दिन की समय सीमा के भीतर पात्र छात्रों को प्रवेश दिया जा सकेगा।

 

यह भी पढ़ें: Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में लैलूंगा पुलिस की बड़ी सफलता, ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 26.484 किलो गांजा की खेप आई10 कार समेत जब्त

गाइडलाइन का पूरा शेड्यूल

31 अगस्त 2026: प्रवेश सूची, नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि।

 

30 सितंबर 2026: परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि।

 

31 दिसंबर 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के विषय संशोधन की अंतिम तिथि।

 

31 जनवरी 2027: प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक ऑनलाइन दर्ज करने की अंतिम तिथि।

 

Chhattisgarh latest news: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को देखते हुए जनवरी से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट परीक्षाएं आयोजित होने की संभावना।

Related Articles

Back to top button