मनोरंजन

विधायक के भाई के होटल में पांच माह से चल रहा था SEX रैकेट …… ऐसे हुआ भंडाफोड़, 9 लड़कियों समेत 13 गिरफ्तार ….. दो से तीन हजार में

बरेली। शहर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नजदीक डोहरा रोड पर नए बने होटल वेदा अवेन्यू बैंकेट हॉल में मंगलवार शाम सेक्स रैकेट पकड़ा गया। एसपी ने खुद छापा मारकर नौ लड़कियां और चार युवक को पकड़ा गया है। होटल वेदा अवेन्यू बैंकेट हॉल एक विधायक के भाई का है जो इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने वेदा अवेन्यू बैंकेट हॉल के संचालन की जिम्मेदारी एक युवक को सौंप रखी थी। पुलिस ने इस युवक को भी हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने मौके से पश्चिम बंगाल व दिल्ली की नौ लड़कियों को पकड़ा। इसके अलावा हॉल में तीन लड़के भी मिले हैं। इन सभी को बारादरी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बैंकेट हॉल अभी जल्दी ही बनाया गया है। जिसमें प्रोग्राम के साथ ही कमरे भी बुक किये जाते हैं। बिल्डिंग के ऊपर कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विधायक के भतीजे होटल का संचालन कर रहे थे।

नौ लड़कियों के नौ कमरों के तोड़े पुलिस ने ताले

मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर बैंकेट हॉल वालों में हड़कंप मच गया। एक पुलिस टीम ने बैंकेट हॉल को घेर रखा था। जिससे कोई भी व्यक्ति बाहर न जा पाये। वहीं नौ कमरों के पुलिस ने ताले भी तोड़े हैं। पुलिस के दरवाजा खोलने के लिये कहने पर भी लड़कियों ने दरवाजा नहीं खोलाा तो उनके लॉक को तोड़ा गया है।

बुकिंग के साथ ही बैंकेट हॉल में भी आते थे ग्राहक

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि बैंकेट हॉल में पकड़ा गया सेक्स रैकेट बुकिंग पर काम करता था। यहां से लड़कियों को ग्राहक बुक करते थे। जिसके बाद उन्हें ग्राहक के बताये पते पर भेज दिया जाता था। वहीं कई ग्राहक बैंकेट हॉल में ही रुम सर्विस लेते थे। जिसमें लड़कियों के लिये अलग से चार्ज लगता था।

दो दिन से सेक्स रैकेट की रेकी कर रही थी पुलिस

बारादरी पुलिस दो दिन से सेक्स रैकेट की रेकी कर रही थी। सिविल ड्रेस में पुलिस वालों को तैनात किया गया था। दो दलालों ने अपने मोबाइल नंबर बांट दिये थे। उन पर काल आने के बाद लड़कियों को गाड़ी से भेजा जाता था। कुछ लोग गाड़ी लेकर खुद आते थे। गाड़ी सीधे बैंकेट हाल के अंदर जाती थी। वहां से लड़कियों को पसंद कर ले जाते थे। पुलिस वालों ने पूरी रेकी करने के बाद मंगलवार को छापा मारा। जिस पर सेक्स रैकेट में शामिल सभी धरे गये।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button