आज से तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट... – RGH NEWS
देश

आज से तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट…

IMD Rainfall Alert : देश के कई राज्यों में मौसम तपना शुरू हो गई है। इस बीच खबर आ रही है। देश के कुछ राज्यों में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है।

यूपी, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में फरवरी में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है। इस बीच स्काईमेट ने नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के जल्द आने से बारिश की आशंका व्यक्त की है।पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाले दिनों में मौसम को प्रभावित करने जा रहा है। इसका प्रभाव 28 फरवरी से दो मार्च तक दिख सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में अगले 48 घंटे तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। मौसम में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।पिछले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में तापमान 34-37 डिग्री तक तापमान बना हुआ है। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट व गुजरात शामिल हैं।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान औसत से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार समूह द्वीप, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, सब हिमाचलयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

Also Read Vastu Tips: घर की इस दिशा में कभी ना लगाएं वॉल क्लॉक, वरना निकल जाएगा दिवाला!

 

 

यहां है बारिश का अनुमान

IMD Rainfall Alertवेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 28 फरवरी से हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर पश्चिम राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 28 फरवरी से दो मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी तूफान की भी आशंका जताई गई है। वहीं, पंजाब में भी इसी दौरान बारिश का अलर्ट है, जबकि एक और दो मार्च को हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button