Oppo: 7700mAh बैटरी के साथ Oppo ने लॉन्च किया Reno 16T, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo ने अपने होम मार्केट चीन में नया Reno 16T स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन को फैशन फोकस डिजाइन के साथ उतारा गया है। इसकी सबसे खास बात 200MP का OIS कैमरा, 6700mAh की बड़ी बैटरी और कॉम्पैक्ट 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया है।
120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस
Oppo Reno 16T में 6.32-इंच का फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है।
फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान टच रिस्पॉन्स बेहतर मिलने की उम्मीद है।
दमदार प्रोसेसर और 16GB तक RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। इसे 12GB और 16GB RAM विकल्पों के साथ पेश किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
200MP कैमरा, 120x डिजिटल जूम
कैमरा सेटअप Reno 16T की बड़ी खासियत है। फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
टेलीफोटो कैमरा 3.5x तक ऑप्टिकल जूम और 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में डुअल-व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी मिलता है।
6700mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
पावर के लिए Oppo Reno 16T में 6700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 80W SuperVOOC और 80W UFCS फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी फोन को जल्दी चार्ज करने के साथ लंबे समय तक इस्तेमाल करने का दावा किया गया है।
AI के लिए मिलेगा अलग बटन
फोन में AI फीचर्स के लिए अलग बटन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth और NFC मिलते हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB Type-C पोर्ट और डुअल सिम सपोर्ट भी मौजूद है। फोन को IP68/IP69K रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा के लिहाज से इसे मजबूत बनाया गया है।
Oppo Reno 16T की कीमत
Oppo Reno 16T को चीन में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 3,699 Yuan की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 52,819 रुपये बैठती है।
Oppoइसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया गया है। फोन को Heartbeat, Galaxy Purple और Moonlight Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने भारत में Oppo Reno 16T की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
One Comment