मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर, 25 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुकमा के जगरगुंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
सुकमा एसपी श्री सुनील शर्मा ने शहीद जवानों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ में एएसआई रामु राम नाग, सहायक आरक्षक कुंजाम जोगा, सैनिक वैंजम भीमा शहीद हुए हैं।

Related Articles

Back to top button