बिजनेस

शेयर बाजार में भारी गिरावट; सेंसेक्स 261 अंक गिरकर 60,421 पर, निफ्टी 80 अंक टूटा….

Share Market भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (13 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 261 अंकों गिरकर 60,421 के स्तर के आस-पास कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 80 अंक की गिरावट के साथ 17,775 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 11 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में 5% की गिरावट

वहीं अडाणी ग्रुप की कंपनियों के सभी शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 6.75% की गिरावट आई है। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, पोर्ट्स, विल्मर, पावर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी, अंबुजा सीमेंट और NDTV के शेयरों में 5-5% की गिरावट देखने को मिल रही है

 

वहीं ACC के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही अडाणी ग्रुप के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है

 

Also Read 7th Pay Commission: मार्च में पैसों से जुड़े सरकार कर सकती है ये अहम ऐलान…..

 

PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.46% की गिरावट

Share Market NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.46% की गिरावट आई है। मीडिया सेक्टर में भी 2% से ज्यादा की गिरावट है। IT, मेटल और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की गिरावट दिख रही है। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button