विधायक उत्तरी जांगड़े ने उलखर में आयुर्वेदिक औषधालय भवन के लिए किया भूमिपूजन

चिकित्सा अधिकारी ने अतिथियों को काढा वितरण किया
. लक्ष्मी नारायण लहरे कोसीर।क्षेत्रीय विधायक अनुसूचित जाति राज्य विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने आज ग्राम उलखर में 15 लाख 22 हजार की लागत से बनने वाले भवन के लिए भूमिपूजन किया सर्वप्रथम विधि विधान से पूजा अर्चना कर विधायक ने नारियल तोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया आगे इस अवसर पर आयुर्वेदिक औषधालय प्रांगण में अतिथियों ने पौधरोपण किया ततपश्चात चिकित्सा अधिकारी डॉ बी0आर0पटेल ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ व शाल श्रीफल से स्वागत किया कार्यक्रम को सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने सम्बोधित किया और कहा कि बड़े ही खुशी की बात है कि आज आपके ग्राम में शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय ले लिए भूमिपूजन किया गया जिससे आप सब को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी आपके गांव के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी हम सदैव आपके साथ खड़े रहेंगे आप सब का आशीर्वाद सदैव बना रहे ऐसी कामना है नवीन भवन निर्माण के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नही किया जाएगा आप सब को बधाई कार्यक्रम को विधायक उत्तरी जांगड़े ने सम्बोधित किया और कहा कि आप सब को बधाई शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सजग है भवन के बनने से सुविधाओं का विस्तार होगा और आप सब को लाभ मिलेगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी सुरज तिवारी,संजय दुबे जी (उलखर कोसिर ब्लाॅक प्राभारी) गनपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष सारंगढ़,विष्णु चंद्रा उलखर कोसिर ब्लॉक अध्यक्ष,गोपाल केडिया जी वरिष्ठ कांग्रेसी, गोल्डी नायक जिला प्रवक्ता, लाल बहादुर चन्द्रा ,विनोद भारद्वाज अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष,सतीश श्रीवास विधानसभा महासचिव सारंगढ़, गोपाल प्रसाद वर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी,रामदास खुराना,मिलन दास महंत महामंत्री उलखर कोसिर ब्लाक,राजेश भारद्वाज, श्री राजेशनायक(ठेकेदार ),ओंकार प्रसाद तिवारी श्रीमती संतोषी सिदार ग्राम पंचायत उलखर सरपंच ,राम सिंह ठाकुर विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस सारंगढ़, हेमंत चन्द्रा, n.s.u.i.उलखर कोसिर ब्लाॅक अध्यक्ष,अमृतलाल चंद्रा , राजू निषाद , अनिल दास महंत ,श्यामसुंदर निषाद, कोमल चन्द्रा लोकेश यादव एवं डाॅक्टर स्टाप चिकित्सा अधिकारी डाॅ.बीर.आर पटेल ,डाॅ. एस. बी. यादव , डाॅ.के.एस पटेल ,डाॅ. वाय. स्वर्णकार डाॅ. आर.पी. सेन , डाॅ.ए.के. पाण्डेय,डाॅ.ए.के.पटेल, डाॅ.सी.के.पटेल,जगदीश सिदार फार्मा.सिस्ट,सखाराम निराला फार्मा.,राम प्रसाद खुटे ,श्याम राज चंद्रा पी.टी.एस सहित गांव के गणमान्य व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



