*रायगढ़ के दो प्लांट नवदुर्गा फ्युल्स एवं पावर तथा चौरसिया स्टील प्लांट सील, पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ*…..

*#कोविड-19 के दिशा निर्देशों का उल्लंघन*
●
● *संक्रमित व्यक्तियों सहित नवदुर्गा के प्रबंधक व एच.आर. तथा चौरसिया स्टील के प्रबंधक व ठेकेदार पर कार्यवाही* ….
● *कोविड पॉजिटिव को क्वॉरेंटाइन न कर कम्पनी द्वारा लिया जा रहा था कार्य* ….
दिनांक 22.07.2020 को थाना पूंजीपथरा अन्तर्गत नवदुर्गा फ्युल्स एवं पावर लिमिटेड, सराईपाली तथा चौरसिया स्टील प्लांट, देलारी में कार्यरत मजदूर कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाये गये हैं । प्लांट प्रबंधक द्वारा प्रशासन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर श्रमिकों से कार्य लिया जा रहा था । दोनों कम्पनी के प्रमुख एवं संक्रमित व्यक्तियों पर एफ.आई.आर. दर्ज कर प्लांट को सील किया गया है ।
कलेक्टर रायगढ़ द्वारा जिले के सभी उद्योगों, खनन कम्पनी आदि को दिगर राज्यों से आये कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था कर जिला प्रशासन/स्थानीय प्रशासन को सूचना देने निर्देशित किया गया है । रायगढ़ मुख्यालय में दिगर राज्यों से आये व्यक्तियों का कोरोना जांच केंद्र चांदमारी में सेंपल लिया जा रहा है । जहां सैम्पल दिये नवदुर्गा फ्युल्स एंड पावर लिमिटेड कम्पनी के 01 व्यक्ति तथा चौरसिया स्टील प्लांट में 03 व्यक्ति का कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आया है । उक्त व्यक्तियों को प्लांट प्रबंधक द्वारा कोरोंटाईन नहीं कर दिनांक 22.07.2020 तक निरंतर प्लांट में कार्य लिया जा रहा था । कम्पनी द्वारा महामारी नियंत्रण अधिनियम 1897 का उलंघन करना पाये जाने पर *नवदुर्गा फ्युल्स एंड पावर लिमिटेड के प्रबंधक व एच.आर. एवं संक्रमित 01 व्यक्ति* पर तथा *चौरसिया स्टील के प्रबंधक, ठेकेदार एवं संक्रमित 03 व्यक्तियों* पर पृथक-पृथक अप.क्र. 151, 152/2020 धारा 188,269,270 IPC के तहत कार्यवाही की गई है । दोनों कम्पनियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा सील कर कंटेमेंट जोन तथा 01 किलो मीटर के दायरे को बफर जोन घोषित कर दिया गया है । दोनों जगह सैम्पलिंग लिये जा रहे है ।



