छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
ग्राम सारखी के मनोज ने बताया कि 24 एकड़ खेत है, ऋण माफी के तहत तीन लाख कर्ज माफ हुआ है


रायपुर, 11 फरवरी 2023
भेंट-मुलाकात : जिला- रायपुर, अभनपुर विधानसभा, ग्राम खोरपा
ग्राम सारखी के मनोज ने बताया कि 24 एकड़ खेत है, ऋण माफी के तहत तीन लाख कर्ज माफ हुआ है। हार्वेस्टर लेने का सपना था। कर्जमाफी से बचे पैसे, धान की बिक्री और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि को मिलाकर १० लाख में सेकंड हैंड हार्वेस्टर खरीदा हूं। अतिरिक्त पैसों से ट्रेक्टर की किस्त भी पटाया।
मनोज ने बताया कि नरवा के पानी से गेहूं की फसल ली। पहले फसल नहीं ले पाते थे।गोबर भी बेच रहे हैं। बाड़ी में सब्जी लगाया हूं। बाड़ी योजना से इसमें मदद मिल रही है।



