Hocky WC 2023 : जर्मनी ने तीसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप... – RGH NEWS
खेल

Hocky WC 2023 : जर्मनी ने तीसरी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप…

Hocky WC 2023 जर्मनी ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराया। 60 मिनट के बाद दोनों टीमें 3-3 के स्कोर पर बराबर रही थी, लेकिन शूटआउट में जर्मनी ने 5-4 से मुकाबला जीत लिया।फाइनल से पहले नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच थर्ड प्लेस मैच खेला गया। नीदरलैंड ने इस मैच को 3-1 से जीतकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

 

बेल्जियम ने बनाई शुरुआती बढ़त

मैच शुरू होने के 9वें मिनट में ही बेल्जियम के वान ऑबेल फ्लोरेंट ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। 10वें मिनट में ही कोसिनस टेंगाय ने गोल कर बेल्जियम को 2-0 की बढ़त दिला दी। जर्मनी के वेलेन निकलास ने दूसरे क्वार्टर के 28वें

 

तीसरे क्वार्टर में की वापसी
जर्मनी ने तीसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए 40वें और 47वें मिनट में 2 गोल दाग दिए। जर्मनी के लिए पीलैट गोंजालो और ग्रामबस मैट्स ने गोल स्कोर किए। स्कोर लाइन 3-2 होने के बाद आखिरी क्वार्टर के 58वें मिनट में बेल्जियम के बून टॉम ने गोल दाग दिया। इस गोल के बाद मैच में कोई और गोल नहीं लगा और 3-3 की स्कोर लाइन के साथ मैच ड्रॉ हो गया।

 

Also read Vastu Tips : तुलसी पौधा लगाने जरूर रखें इन बातों का ध्यान…

 

रोमांचक रहा पेनल्टी शूटआउट
मैच ड्रॉ होने के बाद पेनल्टी शूटआउट से मैच का फैसला निकाला गया। शुरुआती 5 शॉट के बाद स्कोर लाइन 3-3 से ड्रॉ रही। नतीजे के लिए 2 और शॉट का सहारा लिया। जर्मनी ने पहले मौके पर गोल दागा, वहीं बेल्जियम मौका चूक गया। बेल्जियम ने दूसरे मौके पर गोल दागा, लेकिन जर्मनी ने भी दूसरे मौके पर गोल कर फाइनल जीत लिया

Related Articles

Back to top button