खेल

भारत ने जीता विमेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप….

India भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। 69 रन का टारगेट भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

फाइनल में 6 रन पर 2 विकेट लेने वालीं टिटास साधू को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्रीवंस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। उन्होंने 7 मैचों में 293 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी चटकाए।

टूर्नामेंट जीतने के बाद इंडिया विमेंस क्रिकेट टीम की पहली सेल्फी।
पुरुषों के भी चैंपियन हम
India इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहली बार ही विमेंस का अंडर-19 वर्ल्ड कप आयोजित कराया। 20 ओवर फॉर्मेट में हुए इस टूर्नामेंट की मेजबानी साउथ अफ्रीका को मिली। इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की पहली चैंपियन बनी। भारत पुरुषों का भी अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन है। 2022 में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को ही हराया था।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button