रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: हत्या : अधेड़ व्यक्ति के सिर पर डंडे से चोट पहुंचाकर हत्या

Raigarh News *रायगढ़* । दिनांक 26.01.2023 को थाना लैलूंगा क्षेत्र के ओड़िसा सीमा से सटे सरहदी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की सूचना थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को मिली । तत्काल थाना प्रभारी लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे । जहां मृतक (45 साल) के छोटे भाई ने बताया कि उसकी भाभी (मृतक की पत्नी) उसे बताई कि उसके बड़े भाई की दिनांक 25.01.2023 के शाम अधिक शराब पीने से आंगन में गिरने से सिर में आयी चोट के कारण मौत हो गई है । पुलिस अधिकारियों द्वारा शव एवं घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया जिसमें मामला संदिग्ध प्रतीत होकर शव के चोट के निशान किसी ठोस वस्तु से चोट पहुचाने का प्रतीत हो रहा था । थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा मृतक के वारिसानों से हिकम्मत अमली से पूछताछ किये जाने पर मृतक की पत्नी बताई कि दिनांक 25/01/2023 के शाम करीब 06/00 बजे उसका पति (मृतक) उसके साथ लडाई झगड़ा मारपीट कर रहा था जिसे देख उसकी बेटी बीच बचाव करने आयी जिसे उसका पति मारने के लिए दौड़ाने लगा । तब उसकी बेटी घर का एक डण्डा उठाकर उसके पिता के सिर, कनपटटी पर मारी जो जमीन में गिरने से सिर कनपटटी में गंभीर चोंट लगने से मृत्यु हो गया । उसकी बेटी से डंडा को लेकर छिपा दी और घरवालों को उसके पति की शराब पीकर आंगन में गिरने से मौत होने की मनगंढत बात बतायी । जांच अधिकारी द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर मर्ग जांच से आरोपी महिला और विधि के साथ संघर्षरत बालिका पर धारा 302, 201, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button