आकाशीय बिजली से बचाएगा ये खास Mobile App, 30 मिनट पहले करेगा अलर्ट, ऐसे करें डाउनलोड

कोरबा. आकाशीय बिजली एक दैवीय आपदा है, जिसे कोई रोका नहीं सकता, लेकिन जागरूकता अभियान के माध्यम से सतर्क कर लोगों की जान बचाई जा सकती है. आकाशीय बिजली के सटीक पूर्वानुमान के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान ने एक मोबाइल एप बनाया है. इस एप (App) की मदद से बिजली गिरने के 30 से 40 मिनट पहले ही इसकी चेतावनी मोबाइल पर मिल जाएगी. इस एप का नाम दामिनी है, जो बिजली गिरने से पहले चेतावनी देगी.
ऐसे करें डाउनलोड
मौसम वैज्ञानिक संजय भेलावे ने बताया कि इस एप को आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड कर एप में मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड, लोकेशन, व्यवसाय फीड कर रजिस्टर करना होता है. जानकारी फीड करने के बाद यह एप उस स्थान में बिजली गिरने की आशंका होने पर उपयोगकर्ता को तुरंत इसकी सूचना दे देता है.



