गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा..7 लोग हुए गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा..7 लोग हुए गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने शहर के एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर 4 युवतियों और 3 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर यह रेड की। मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। युवक-युवतियों को पुलिस थाने ले गई। बाद में कहा कि युवक-युवती बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे। लोगों का आरोप है कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। अक्सर यहां लड़कियां आती रहती हैं।

मामला ग्वालियर के गांधी नगर इलाके के ड्रीमलैंड गेस्ट हाउस का है। लोगों ने पुलिस में शिकायत की कि गेस्ट हाउस में गलत काम हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक रूम में 4 युवतियां और 3 युवक मिले। युवतियां दिल्ली, तो युवक ग्वालियर के बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। पीछे से गेस्ट हाउस का मालिक भी थाने पहुंच गया।

Read more:देश के सभी छात्रों को मिल रहा FREE लैपटॉप,जानिए क्या है पूरा मामला

शराब पीकर उत्पात मचाते हैं युवक-युवतियां…

ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके का गांधीनगर पॉश एरिया है। यहां काफी गेस्ट हाउस और होटल हैं। आई ब्लॉक में ड्रीमलैंड नाम से गेस्ट हाउस है। लोगों का कहना है कि वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं। कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। कहीं न कहीं पुलिस की मिलीभगत से गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है।

लोगों का कहना है कि गेस्ट हाउस में लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। इतना गंदा माहौल हो जाता है कि शाम 5 बजे के बाद घरों की छतों तक पर नहीं जा सकते। आद दिन गेस्ट हाउस पर आने वाले लड़के-लड़कियां शराब पीकर उत्पात मचाते हैं।

दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए गेस्ट हाउस में ठहरे थे…

पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस में कोई सेक्स रैकेट नहीं चल रहा था। वहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल होने के लिए युवतियां आई थीं। सभी दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। CSP विजय भदौरिया ने बताया कि गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की शिकायत पर रेड की गई थी। युवक-युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। गेस्ट हाउस के मालिक से भी पूछताछ की गई

ग्वालियर के रेडलाइट एरिया बदनापुरा से छुड़ाई गई 12, 13 और 14 साल की तीनों लड़कियों को नहीं पता कि उनके माता-पिता कौन हैं? कहां से यहां लाई गई हैं? लड़कियां देह व्यापारियों को ही अपना हमदर्द समझती हैं। जिन 2 लोगों के घर से ये लड़कियां मिलीं, वे इन्हें ऐसे कमरे में रखा करते थे, जिसके 2 दरवाजे हैं। एक दरवाजा मकान के पीछे की ओर खुलता है।

आगरा-मुंबई हाईवे (NH-3) किनारे बसा ग्वालियर का बदनापुरा गांव। यह रेड लाइट एरिया है। पुलिस ने छापा मारकर यहां से 3 लड़कियों को छुड़ाया। इनकी उम्र 10 से 16 साल के बीच है। कम उम्र की लड़कियों की खरीद-फरोख्त के लिए गांव फिर चर्चा में है। यहां से पहले लड़कियों को ट्रेनिंग देकर मुंबई के डांस बार में सप्लाई किया जाता था

 

Related Articles

Back to top button