पेड़ से टकराकर कार में लगी भीषण आग, तीन लोग जिंदा जले... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पेड़ से टकराकर कार में लगी भीषण आग, तीन लोग जिंदा जले…

CG News बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। इससे कार सवार 3 लोगों की जिंदा ही जलकर मौत हो गई। आग ने कार को इतनी तेजी से अपनी चपेट में लिया कि कार सवारों को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिल पाया।

तीनों सवारों के कंकाल कार से बरामद हुए हैं। मरने वालों में दो युवक और एक भिलाई की युवती शामिल है। कार शाहनवाज खान के नाम से रजिस्टर्ड है। मृतक दो युवकों में एक का नाम अभिषेक कुर्रे था और दूसरा पत्रकार था। रतनपुर-पेंड्रा मार्ग के ग्राम खैरा और पोड़ी के बीच स्थित देसी मसाला दुकान के पास हादसा हुआ है।

मृतक अभिषेक कुर्रे।
मृतक अभिषेक कुर्रे।

घटना रात 1-2 के बीच की बताई जा रही है। रतनपुर से पेंड्रा जाने वाली रोड पर ये हादसा हुआ है। RMKK रोड पर पोंड़ी गांव में मसाला दुकान के आगे एक कार जो बिलासपुर से पेंड्रा की ओर जा रही थी, देर रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में देखते ही देखते आग लग गई और कार सवार जिंदा ही जल गए। आग इतनी भीषण थी कि उनकी हड्डियां तक जलकर राख हो गईंराहगीरों ने अपने स्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन वे भी कुछ नहीं कर सके। हादसे में मरने वालों की संख्या फिलहाल 3 है, लेकिन आशंका ये भी जताई जा रही है कि कार में 4 लोग सवार हो सकते हैं।

लोगों की सिर्फ हड्डियां ही बचीं

कार का नंबर CG 10 BD 7861 है। पुलिस की जांच में पता चला है कि कार शाहनवाज नाम के शख्स की है। हालांकि कार में कौन लोग सवार थे और उनमें शाहनवाज था या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है

 

Also Read Nasal Vaccine: भारत की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन 26 जनवरी को होगी लॉन्च…

घटनास्थल पर जमा भीड़

CG News कार के भीतर 3 शवों की हड्डियां दिखाई दे रही हैं। बिलासपुर से एफएसएल टीम बुलाई गई है। सैंपल इकट्ठे किए जा रहे हैं, जो जांच के लिए भेजे जाएंगे। रतनपुर थाना पुलिस मौके पर मौजूद है। मृतकों के बिलासपुर निवासी होने का अनुमान जताया जा रहा है। पुलिस कार नंबर के आधार पर उसके मालिक और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कार में कौन और कितने लोग सवार थे। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।।ड़।।।।

Related Articles

Back to top button