हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, वेल्स को 4-2 से हराया

India’s second win in Hockey World Cup 2023 : भुवनेश्वर। हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और वेल्स के बीच मैच खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने आखिरी पूल मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। गुरुवार को भुवनेश्वर में हुए मुकाबले में भारत की ओर से आकाशदीप ने दो, हरमनप्रीत सिंह और शमशेर सिंह ने एक-एक गोल दागा।
इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अब भारत को क्रॉसओवर मुकाबला खेलना होगा। उसमें जीत मिलने की स्थिति में टीम क्वार्टर फाइनल में जाएगी। भारत पूल डी में तीन मैचों में सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड की टीम 7 अंक के साथ शीर्ष पर है।
भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से
वेल्स को हराने के बाद दोनों टीमों के अंक बराबर होने के बावजूद कम गोल अंतर के कारण भारत दूसरे स्थान पर रहा और उसे ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ एक क्रॉसओवर मैच खेलना होगा। इंग्लैंड सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। इससे पहले भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया और इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था।
दोनों देशों के टीमें इस प्रकार
भारत : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, बहादुर कृष्ण पाठक, ललित कुमार उपाध्याय, संजय नीलम जेस, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, कुमार पाल राज, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह।
India’s second win in Hockey World Cup 2023 वेल्स : डेनियल किरियाकिडेस, लोन वॉल, जैकब ड्रैपर, लेविस प्रोसेर, रुपर्ट शिपर्ली, जेम्स कार्सन, रोड्री फर्लांग, स्टीफन कैली, डेल हचिंसन, राइस ब्रैडशॉ, गारेथ फर्लांग, जॉयलॉन मॉर्गन, जैक प्रिटचार्ड, हाइवेल जोंस, बेंजामिन फ्रांसिस, ल्यूक हॉकर, गारेथ ग्रिफिथ्स, राइस पाइन, फ्रेड न्यूबोल्ड, टॉबी कॉट्रेल रेनॉल्ड्स।


